{"_id":"614a30a78ebc3e83b437edab","slug":"diseases-shahjahanpur-news-bly4604141102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों के साथ ही मक्खियां भी फैला रहीं बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों के साथ ही मक्खियां भी फैला रहीं बीमारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के बाद अब बुखार के साथ-साथ उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। बरसात के मौसम में मच्छरों के अलावा मक्खियां बढ़ने से होने वाले रोगों से पीड़ित मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आ रहे हैं। मक्खियां खानपान की वस्तुओं पर बैठकर उन्हें दूषित कर रही हैं, जिसे खाकर लोग बीमार पड़ रहे हैं।
इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी बरसात तो कभी धूप होने से बीमारियों में भी इजाफा होने लगा है। मच्छरजनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के साथ-साथ मक्खियों से होने वाली बीमारियां बढ़ी हैं। उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज काफी संख्या में राजकीय मेडिकल कॉलेज में आ रहे हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज उल्टी-दस्त से पीड़ित आ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएल अग्रवाल के मुताबिक मक्खियां खाने और पानी पर बैठकर उनमें हानिकारक वायरस, बैक्टीरिया, पैरासाइट्स छोड़ देती हैं।
इसे खाने के बाद पाचन क्रिया बिगड़ जाती है और व्यक्ति उल्टी-दस्त से पीड़ित हो जाता है। कुछ भी खाने के तुरंत बाद ही दस्त या उल्टी होने लगती है। इससे शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है और मरीज चलने में भी असमर्थ हो जाता है। इसमें लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है। उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर तत्काल ही नजदीकी चिकित्सालय में चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
ये सावधानियां बरतें
- बाहरी खाना खाने से बचें, घर का ही खाना खाएं।
- पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद पिएं।
- साफ एवं ताजे फलों का सेवन करें। सड़े गले फल न खाएं।
- खाना खाने से पहले साबुन से अच्छी तरीके से हाथ धोएं।
- उल्टी दस्त आने पर पानी का अधिक से अधिक पिएं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज उल्टी-दस्त से पीड़ित आ रहे हैं। बरसात में मच्छरों के साथ-साथ मक्खियों की संख्या बढ़ जाती है। मक्खियां गंदगी में बैठने के बाद खाने-पीने की चीजों पर बैठकर उसे दूषित कर देती हैं। इसे खाने के बाद बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में बाहरी चीजों को खाने से बचें।
डॉ. एमएल अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर।