{"_id":"574712514f1c1bdb42690d8c","slug":"disaster-relief-mechanism-is-activated-by-the-sound-of-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा तीन की छात्रा से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा तीन की छात्रा से रेप की कोशिश
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार थाना क्षेत्र में निगोही रोड से सटे एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम छह बजे कक्षा तीन में पढ़ने वाली सात वर्षीय छात्रा से रेप की कोशिश की घटना हुई। बच्ची की मां ने ही पड़ोसी आरोपी धर दबोचा और शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। बच्ची बदहवास हाल में मां से लिपटकर रोने लगी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की सूचना दी तो तत्काल थाने से फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहल्ले में जिस मकान में किराये पर रहता है, उसी छत पर पड़ोस वाले मकान की उक्त बच्ची सहेलियों संग खेल रही थी। आरोपी रंजीत (50) ने उसे टाफी देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और गोद में लेकर निर्वस्त्र करने लगा। इतने में बच्ची को बुलाने के लिए उसकी मां छत पर गई तो पता चला कि नीचे रंजीत के कमरे में टीवी देख रही है। वह तुरंत रंजीत के कमरे पर पहुंची तो परदा लगा था और भीतर लाइट बंद थी और टीवी चल रहा था। कमरे में दाखिल होने पर जो मंजर बच्ची मां ने देखा उससे स्तब्ध रह गई। आरोपी रंजीत नग्न हाल में था और बच्ची को अर्द्धनग्न कर लिटा रखा था। बच्ची की मां ने शोर मचाया तो रंजीत भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर धर दबोचा और जमकर पिटाई की। सदर बाजार थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि पाक्सो एक्ट समेत सभी सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन