{"_id":"65a1a1edfc25653af9004b46","slug":"dirt-in-night-shelter-clarification-sought-from-zonal-in-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-11502-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रैन बसेरा में गंदगी, जोनल प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रैन बसेरा में गंदगी, जोनल प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 13 Jan 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
रैनबसेरा का निरिक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह। स्रोत सूचना विभाग
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार देर रात नगर निगम क्षेत्र में स्थापित आश्रय स्थल, अजीजगंज और स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में गंदगी मिलने पर उन्होंने जोनल प्रभारी का स्पष्टीकरण तलब किया।
अजीजगंज आश्रय स्थल में चार व्यक्ति ठहरे मिले। इन लोगों से डीएम ने व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। आश्रय स्थल परिसर में गंदगी पाई गई। डीएम ने केयरटेकर पंकज कुमार को चेतावनी दी। कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने नगर आयुक्त से कहा कि नगर निगम के संबंधित सेनेटरी निरीक्षक, सफाई नायक और अन्य सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निगम के जोनल प्रभारी का स्पष्टीकरण लिया जाए। आश्रय स्थल के परिसर में गेट पर प्रकाश व्यवस्था खराब होने पर उन्होंने नगर आयुक्त को जोनल प्रभारी का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। आपातकालीन चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद मरीजों को वार्डों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। ट्राॅमा सेंटर में साफ-सफाई संतोषजनक न होने पर डीएम ने प्राचार्य को सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। सफाईकर्मियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को देखा और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।