फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   digital volentiers in laat sahab julus

होली पर लाट साहब के जुलूस के लिए सक्रिय होंगे डिजिटल वॉलिंटियर्स

Tue, 08 Mar 2022 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
digital volentiers in laat sahab julus
शाहजहांपुर।होली के मौके पर जनपद में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डिजिटल वॉलिंटियर्स को फिर से सक्रिय किया जाएगा। वॉलिंटियर्स के जरिए होली और लाट साहब के जुलूस के दौरान मोहल्लों पर विशेष तौर पर निगरानी रखने की तैयारी की गई। त्योहार से पहले ही पुलिस ने गणमान्य लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जनपद की पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए हर थाने स्तर पर डिजिटल व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। 23 थानों पर ग्रुप को बनाकर हर मोहल्ले व गली के गणमान्य लोगों को जोड़ा गया। उद्देश्य यह था कि घटना होने पर ग्रुप के जरिये पुलिस तक जल्द ही सूचना पहुंच सकें, साथ ही लोगों से संवाद भी कायम रहेगा। यह व्हाट्सएप ग्रुप पिछले कुछ दिनों से निष्क्रिय पड़ा हुआ था। चूंकि, विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद शुक्रवार के दिन होली का रंग व लाट साहब के जुलूस के कारण त्योहार को काफी ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा। त्योहार और जुलूस को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस ने मतदान निपटने के बाद से होमवर्क शुरू कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर से डिजिटल वॉलिंटियर्स को सक्रिय करने का प्लान तैयार किया गया। थाने के प्रभारी को ग्रुप पर 200 गणमान्य लोगों को जोड़ने का जिम्मा दिया गया। कोशिश यह है कि जुलूस के दौरान छोटे विवादों की जानकारी भी पुलिस तक व्हाट्सएप गु्रप या फोन के जरिये पहुंच सकें। जिससे समय पर पहुंचकर मामले को निपटाकर शांति व्यवस्था को कायम रखा जा सकें।
विज्ञापन

---------------------
- होली के मौके पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए डिजिटल वॉलिंटियर्स को सक्रिय किया जाएगा। जिससे अपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखी जा सकें। उसके लिए थाने के प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed