{"_id":"8a6dcd1d5ea9afd4d3fba45923cac99c","slug":"dig-promised-picketing-lawyers-postponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के आश्वासन पर वकीलों का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी के आश्वासन पर वकीलों का धरना स्थगित
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बार एसोसिएशन की आम सभा में अधिवक्ता मेराज अहमद के प्रकरण में चल रहे आंदोलन को डीआईजी के आश्वासन पर स्थगित करने का फैसला किया गया। बृहस्पतिवार से अधिवक्ता न्यायालयों में विधिवत कार्य करेंगे।
बता दें कि अधिवक्ता मेराज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने वाले मुल्जिमों की गिरफ्तारी, रिपोर्ट को उचित धाराओं में तरमीम करने एवं अधिवक्ता आदि पर क्रास केस स्पंज करने की मांग को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 14 अगस्त से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे धरना-प्रदर्शन की शुरुआत होने वाली थी कि इसी समय सीओ सिटी डा. कृष्णगोपाल यादव आ गए और उन्होंने वकीलों से वार्ता की। इसके बाद धरना नहीं हुआ। शाम तीन बजे सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में हुई सभा में अधिवक्ता मेराज अहमद के प्रकरण में पुनर्विचार किया गया। अधिवक्ता की मांग के अनुसार रिपोर्ट की धाराओं को तरमीम करने, अभियुक्त को गिरफ्तार करने, डीआईजी के इस आश्वासन पर कि मेराज अहमद एवं उनके परिवार के सदस्यों पर दर्ज रिपोर्ट को यथाशीघ्र एक्सपंज कर दिया जाएगा। आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया गया। सभा में बृजेश पांडेय, मुईन अहमद खां, नरेश कुमार, एजाज हसन खां ने विचार व्यक्त किए। सभा का संचालन महासचिव राजीव कुमार गुप्ता तथा अध्यक्षता संजय कुमार सक्सेना ने की।
पुवायां में वकीलों ने किया चक्का जाम, सौंपा ज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर के वकील मेराज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने वाले मुल्जिमों की गिरफ्तारी और सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को पुवायां के सिविल बार एसोसिएशन के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे और शाहजहांपुर मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम कर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने कहा कि वकीलों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेंट्रल बार के आंदोलन के समर्थन में सभी वकील एकजुट हैं। महामंत्री ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि वकील मेराज अहमद के साथ सभी वकील एकजुट हैं। उन्हें न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इससे पूर्व वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शाहजहांपुर रोड पर सीएचसी मोड़ पर सांकेतिक चक्का जाम किया। एसडीएम लालबहादुर मौके पर पहुंचे तो वकीलों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान मनोज पटेल, सुनील सिंह, गोपाल अग्निहोत्री, मनोज यादव, रामऔतार, राजकुमार रावत, सुधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।