फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Difficulties faced by entrepreneurs, they should be resolved

Shahjahanpur News: उद्यमियों के सामने दुश्वारियां, उनका हल निकाला जाए

Wed, 10 Sep 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Difficulties faced by entrepreneurs, they should be resolved
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ ​स्थित होटल में कार्यक्रम में उप​स्थित अति​थि व उद्यमी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 के अंतर्गत बरेली मोड़ स्थित होटल में जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों ने जीएसटी व उद्योग की दुश्वारियाें पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव मनीष चौहान की उपस्थिति में आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने तकनीकी उन्नयन के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी बल दिया। सुरेश सिंघल ने जीएसटी संबंधित जटिलताओं से अवगत कराया। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने राइस मिलर्स के सामने आने वाली दुश्वारियों को रखा।
विज्ञापन

साथ ही जिले की इस पहचान वाले उद्योग को बचाने के लिए जोर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता और व्यापारी जसविंदर बजाज ने युवाओं को रोजगार और तकनीकी शिक्षा देने पर बल दिया। वासु गोयल ने महिला उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षा संबंधित नीतियों पर विचार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बरेली मंडल के पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ.राकेश सिंह, प्रोफेसर पीबी सिंह, प्राध्यापक डाॅ.एनसी त्रिपाठी, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डाॅ.विपिन कुमार मिश्रा, उद्यमी रामचंद्र सिंघल, अशोक खन्ना, रवि गोयल, हरिकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed