फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   many trains will be canceled for six days

Shahjahanpur News: छह दिन तक मेरठ और लखनऊ का सफर होगा मुश्किल, आठ ट्रेनें निरस्त

Fri, 30 Jun 2023 04:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 30 Jun 2023 04:33 PM IST
सार

रोजा और हरदोई के दीच एगवां स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के लिए इस रूट पर आठ ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं । इनमें मेरठ जाने वाली राज्यरानी (22453-54) और नौचंदी (14511-12) एक्सप्रेस हैं, जिनका स्टॉपेज शाहजहांपुर में है। 

विज्ञापन
many trains will be canceled for six days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के लोगों के लिए अगले छह दिन तक मेरठ और लखनऊ का सफर दुश्वारियों भरा होगा। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत मेरठ जाने वालों को होगी, क्योंकि मेरठ के लिए शाहजहांपुर से कोई ट्रेन या सीधी बस सेवा नहीं मिलेगी। ऐसे में लखनऊ जाने के लिए उनके पास बस सेवा का विकल्प उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


दरअसल, रोजा और हरदोई के दीच एगवां स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के लिए इस रूट पर आठ ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं । इनमें मेरठ जाने वाली राज्यरानी (22453-54) और नौचंदी (14511-12) एक्सप्रेस हैं, जिनका स्टॉपेज शाहजहांपुर में है। इन ट्रेनों के अलावा मेरठ के लिए कोई ट्रेन नहीं है तो वहीं रोडवेज बस का संचालन भी यहां से नहीं होता। इसकी वजह से मेरठ तक आवागमन करने वालों को कोई वाहन नहीं मिल सकेगा। मेरठ के लिए यात्रियों को बरेली जाना पड़ेगा। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, देहरादून, हरिद्वार के लिए जाने वाली ट्रेनें भी निरस्त की गईं हैं। हालांकि इन ट्रेनों से यात्रा करने वालों के लिए विकल्प उपलब्ध हैं। वह दूसरी ट्रेनों से इन स्टेशनों तक की यात्रा कर सकेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देशभर में लागू होगा अन्नपूर्णा मॉडल: बरेली की तर्ज पर बनेंगी राशन की दुकानें; लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी को जाने वाली (14235-36) बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, (15119-20) वाराणसी-देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और (15127-28) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक रद्द रहेगी, लेकिन श्रमजीवी एक्सप्रेस और पंजाब मेल का संचालन होगा। इससे वाराणसी आना-जाना हो सकता है। प्रयागराज के लिए (14307-08) बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस एक से चार जुलाई तक रद्द है। इनकी जगह पर हरिद्वार एक्सप्रेस से आवागमन हो सकता है।

इनके अलावा (15011-12) लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई, (04306) शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन दो से पांच जुलाई तक निरस्त की गई है तो वहीं (04319-20) लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर चार जुलाई को निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों का विकल्प भी उपलब्ध है।

देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

(13152) सियालदह एक्सप्रेस तीन जुलाई को जम्मूतवी से ढाई घंटा देरी से चलेगी। (15910) अवध असम एक्सप्रेस तीन जुलाई को लालगढ़ से ढाई घंटा देरी से चलेगी। (15074) टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस तीन जुलाई को टनकपुर से एक घंटे की देरी से चलेगी। (15076) टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से ढाई घंटे की देरी से चलेगी। (13151) हावड़ा-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई तक रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी।

शाहजहांपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल की ओर से ट्रेनों के रद्द और देरी से आने की जानकारी मिली है। इन ट्रेनों में जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखे हैं, वे स्वत: ही निरस्त हो जाएंगे। कुछ ट्रेनें पहले से ही लेट चल रही हैं।

इन रूटों पर शाहजहांपुर डिपो से बस नहीं 

एआरएम आरएम पांडेय ने बताया कि मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज के लिए शाहजहांपुर डिपो की कोई बस नहीं है। ऐसे में इन स्थानों पर जाने वालों को किसी अन्य साधन से ही यात्रा करनी होगी। मेरठ के लिए गोला डिपो की बस रात 7:30 बजे मिल सकती है। हरिद्वार के लिए शाम को 6:30 बजे, बालामऊ जाने के लिए रात 9:00 बजे और रात 12:00 बजे, अजमेर के लिए दोपहर 2:00 बजे और रात 8:00 बजे बसें मिल जाएंगी। दिल्ली आने-जाने के लिए सुबह 7:00 बजे से हर आधे घंटे पर एक बस चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed