{"_id":"6a3ae253c49eb5b2820ae7d5","slug":"differently-abled-youth-dies-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-176972-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
सुशील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के रतारे गांव निवासी 35 वर्षीय सुशील कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।
बड़े भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि सुशील मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। एक साल पहले उनके पैर अचानक बेकार हो गए। इसके बाद से वह अधिक शराब पीने लगे। परिवार के लोग मना भी करते थे, लेकिन वह नहीं मानते थे। सोमवार की रात अचानक हालत बिगड़ी तो राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई।
पत्नी प्रेमशीला का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। उनका दस महीने का बेटा सत्यम है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद