{"_id":"67f42a3c6db3bcebf800b42a","slug":"dharna-against-irregularities-in-medical-college-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141149-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में अनियमितता के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में अनियमितता के विरोध में धरना
Tue, 08 Apr 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में धरना देते युवक कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अनियमितता के विरोध में सोमवार को युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमपी गंगवार ने पहुंचकर ज्ञापन लिया और समाधान का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
दोपहर करीब 12 बजे युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मरीजों के उपचार में लापरवाही, भ्रष्टाचार और सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया। कहा कि कॉलेज में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सकों के अभाव में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमपी गंगवार और सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह ने पहुंचकर आठ सूत्री मांग पत्र लिया। इसमें अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने, डॉक्टरों द्वारा निजी अस्पतालों में सेवाएं देने, सरकारी बजट का दुरुपयोग, आउटसोर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति में धांधली व शोषण, दवा स्टोर पर भ्रष्टाचार और टीकाकरण में देरी जैसी गंभीर आरोप लगाते हुए समाधान की मांग की।
महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, जिला उपाध्यक्ष शोभित मिश्रा, तनवीर सफदर, रफी उल हसन, डॉ. जाने आलम, अनस इकबाल, नितिन तिवारी, सईद अंसारी, गौरव त्रिपाठी, फरमान खान, फिरोज अली, अनुराग मिश्रा, फैजान अली शाह आदि मौजूद रहे।