फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhanteras plenty showering money on markets

धनतेरस पर बाजारों में खूब बरसा धन

Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras plenty showering money on markets
धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
बर्तनों के साथ सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर हुई बिक्री
विज्ञापन

चांदी के सिक्के खरीदकर अधिकांश लोगों ने निभाई परंपरा

 जिलेभर में धनतेरस का पर्व परंपरागत ढंग से घर-गृहस्थी के लिए जरूरी आइटमों की खरीद-फरोख्त के साथ मनाया गया। खासतौर पर बर्तनों और चांदी के आइटमों की जमकर खरीदारी की गई। शाम होने के बाद बाजार की रौनक में गुणात्मक वृद्धि होती रही और रात 10 के आसपास शहर की प्रमुख सड़कें खचाखच भर चुकी थीं। 
शहर में चौक से लेकर गोविंदगंज तक की बाजार एक ही दिखाई पड़ी। गांव-देहात से आए महिलाओं और पुरुषों ने भी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुराने बर्तनों को बेचकर नए बर्तन खरीदे। शहरवासियों ने आवश्यकतानुसार बर्तनों और सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। धनतेरस पर मुख्य रूप से चांदी के आइटम अधिक बिके, जिसमें सर्वाधिक चांदी के सिक्के खरीदे गए। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले सोने और चांदी का बाजार भाव काफी अधिक रहा, लेकिन त्योहार से समझौता करना किसी ने गवारा नहीं किया। 
विज्ञापन

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मोबाइल, दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री भी जमकर हुई। लोगों ने अच्छा शगुन देखते हुए मोटरसाइकिलें और कारें भी खूब खरीदीं। दिवाली पर दिए जाने वाले उपहार, मिठाई, सजावटी सामान आदि की दुकानें भी शाम होते ही फुल होने लगी थीं। बाजार देखने निकले लोगों ने फास्टफूड, चाट-पकौड़ी, गोलगप्पे, चाउमीन, आइसक्रीम, पिज्जा, छोले-भटूरे, पेस्टी, पेटरीज आदि का भी लुत्फ लिया। बाजार में लगे खानपान के स्टालों के साथ रेस्टोरेंट पर भी खासी भीड़ रही। इसी कड़ी में गरमागरम इमरती-रबड़ी और जलेबियों का भी आनंद लोगों ने लिया। बच्चों ने खेल-खिलौनों से मन बहलाया। बाजार में आधी रात के बाद तक रौनक रही। त्योहार को देखते हुए अधिकांश दुकानें फूलों और बिजली की झालरों से सजाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। धनतेरस पर नगर के सर्राफा बाजार में तथा बिरियागंज से लेकर मुख्य बाजार में देर शाम से रात तक भीड़भाड़ रही। धनतेरस को लेकर नगर में सर्राफा बाजार तथा बर्तनों की दुकानों पर लोग खरीददारी करते हुए देखे गए। उधर, बाजार पोटरगंज में हो रही रामलीला मेला में भी त्यौहार को लेकर रौनक देखने को मिली। 
सिंधौली/मुड़िया पवार। धनतेरस पर कस्बे में काफी रौनक देखी गई। इस दौरान लोगों ने सोने-चांदी तथा बर्तनों की खरीददारी की। 
भावलखेड़ा। क्षेत्र की बाजारों में धनतेरस पर ग्रामीणों कीे खील खिलौने और बर्तनों की खूब खरीदारी की। इस दौरान कस्बे में काफी रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed