फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dhan center

धान खरीद : पहले दिन सूने पड़े रहे केंद्र, मानक के अनुरूप आवक नहीं

Sun, 02 Oct 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:31 AM IST
सार

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शनिवार को शुरू होनी थी।अधिकारियों के अनुसार कुछ किसान रोजा और तिलहर मंडी के सेंटरों पर धान लेकर पहुंचे उसमें नमी 25 फीसदी से अधिक थी।शाम चार बजे तक किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
dhan center
जलालाबाद में आरएफसी के सेंटर पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

शाहजहांपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शनिवार को शुरू होनी थी। पहले दिन मानक के अनुरूप धान की आवक नही होने से खरीद ठप रही। अधिकारियों के अनुसार कुछ किसान रोजा और तिलहर मंडी के सेंटरों पर धान लेकर पहुंचे उसमें नमी 25 फीसदी से अधिक थी। यहां बता दें शासन ने सिर्फ 17 फीसदी नमी तक धान खरीद की अनुमति दी है।
विज्ञापन

रोजा मंडी परिसर में विभिन्न क्रय एजेंसियों के 22 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, यहां तीन क्रय केंद्र स्थगित कर दिए गए। वहां दिन में 11:30 बजे तक टिन शेड के नीचे बाकी 19 क्रय केंद्रों के बैनर लगाकर केंद्र प्रभारी और कर्मचारी खाली बैठे दिखे। कुछ देर बाद मार्केटिंग और पीसीएफ के दो केंद्रों पर कुछ किसान धान लेकर पहुुंचे, लेकिन नमी ज्यादा मिलने पर लौटा दिया गया। किसानों ने आढ़तों पर जाकर मोलभाव किया। निरीक्षण करने पहुंचे जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरुण त्रिपाठी को केंद्र प्रभारियों ने सारी बात बताई।
विज्ञापन

--
फोटो- 01 पीडब्लयूएनपी 02
पुवायां मंडी में दिन भर खाली बैठे रहे केंद्र प्रभारी
पुवायां। पुवायां मंडी समिति परिसर में लगे आरएफसी तृतीय और चतुर्थ सेंटर पर दोपहर बाद दिन में 3:20 पर प्रभारी रविकांत मिश्रा खाली बैठे मिले। वहां आरएफसी प्रथम और द्वितीय के प्रभारी रामकृष्ण दुबे बैठे थे। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि अभी मंडी में धान की आवक नहीं है। मंडी समिति में लगे 32 सेंटरों पर अब तक गीला होने के कारण धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। गीला धान कम कीमत पर गल्ला आढ़ती और चूड़ा मिल मालिक खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। आढ़तों पर धान का रेट 1500 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तिलहर मंडी में नेताओं के समर्थकों का जमावड़ा देख पहुंची पुलिस
तिलहर। मंडी में विभिन्न एजेंसियों के 19 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरुण त्रिपाठी ने मंडी पहुंचकर सभी क्रय केंद्र खुलवाए। सुबह 10:30 बजे के बाद से क्रय केंद्रों पर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए कुछ नेताओं के समर्थक शस्त्र लेकर कई वाहनों से पहुंचे। इस पर मंडी के अधिकारियों ने पुलिस बुला ली। शाम चार बजे तक किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी थी। पीसीएफ के जिला प्रबंधक यशवीर सिंह, पीसीयू के जिला प्रबंधक प्रवीण सोनकर, यूपीएसएस के जिला प्रबंधक सचिन कुमार, एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार, मंडी सचिव जगदीश प्रसाद वर्मा आदि अधिकारी मंडी में मौजूद रहे। यहां बता दें नेताओं के समर्थकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का केंद्र आरएफसी के पांच क्रय केंद्र बने हुए हैं। संवाद

--
मंडी परिसरों में गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और वहां से प्रत्येक आने जाने वाले व्यक्ति और वाहन पर निगाह रहेगी। तिलहर मंडी में क्रय केंद्रों को लेकर अब कोई विवाद नहीं क्योंकि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है कि ईं-टेंडर की पारदर्शी प्रक्रिया से क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। अभी धान में नमी 25 प्रतिशत से अधिक है। नमी मानक के अनुरूप होते ही धान खरीद शुरू हो जाएगी।
-अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed