फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DG Jail sets up investigation after video of shooter lodged in Central Jail goes viral

Shahjahanpur News: सेंट्रल जेल में बंद शूटर का वीडियो वायरल होने पर डीजी जेल ने बैठाई जांच

Fri, 15 Mar 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
DG Jail sets up investigation after video of shooter lodged in Central Jail goes viral
बरेली। सेंट्रल जेल में बंद शूटर आसिफ खान का वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव आने के बाद से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसी जेल में चर्चित डॉन बबलू श्रीवास्तव, उसके साथी मंगे सरदार व अन्य बड़े अपराधी भी बंद हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता देखते हुए डीजी जेल ने डीआईजी जेल को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को मेरठ के शार्प शूटर आसिफ का इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहे दृश्य जेल के अंदर के लग रहे हैं। हालांकि जेल प्रशासन पेशी के दौरान वीडियो बनाए जाने की बात कह रहा है। आसिफ शाहजहांपुर में हुए पीडब्ल्यूडी ठेकेदार राकेश यादव हत्याकांड का आरोपी है। उसने जगत भाई नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर लाइव वीडियो बनाकर अपने दोस्तों से बात की है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद सेंट्रल जेल की सुरक्षा व प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। डीजी जेल एसएन साबत ने डीआईजी जेल कुंतल किशोर से मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसी पर डीआईजी ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली सेंट्रल जेल में बंद आरोपी का लाइव वीडियो सामने आने पर डीआईजी जेल कुंतल किशोर को जांच दी गई है। सेंट्रल जेल टू के अधीक्षक विपिन मिश्रा भी जांच में सहयोग करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - एसएन साबत, महानिदेशक जेल


शूटर कर रहा सोशल मीडिया पर लाइव...हत्या भी करवा सकता है

- पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार राकेश यादव हत्याकांड में पीड़ित के भाई ने डीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार राकेश यादव हत्याकांड के मुख्य शूटर मोहम्मद आसिफ का सेंट्रल जेल में बंद हाेने के बावजूद लाइव वीडियो वायरल होने के बाद मृतक के भाई राजेश यादव ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
दो दिसंबर 2019 को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के गेट पर ठेकेदार राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 14 दिसंबर को आरोपी आसिफ निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में राकेश की हत्या प्लानिंग कर कराने की बात सामने आई थी। आसिफ वर्तमान में बरेली सेंट्रल जेल में बंद है। उसे अभी सजा नहीं हुई। जेल में होने के बावजूद आसिफ के सोशल मीडिया पर लाइव आने के बाद पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।

राकेश के भाई राजेश यादव ने वीडियो लाइव व कमेंट्स आने पर खुद की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। बृहस्पतिवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हत्याकांड के आरोपी को जेल में सारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि आरोपी बरेली जेल में बंद है। इसलिए वहां पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed