फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees thronged Hanuman temples on Bada Mangal.

Shahjahanpur News: बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 24 Jun 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Hanuman temples on Bada Mangal.
कृष्णानगर मंदिर में सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर जनपद के हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर जगह-जगह शरबत वितरण किया गया। साथ ही भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामेश्वर मंदिर समिति की ओर से शरबत वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। पुजारी अशोक शर्मा सहित उनकी टीम का सहयोग रहा। श्रीकृष्ण मंदिर में श्री राधानाम संकीर्तन मंडल और युवा सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, संजीव सचदेव और दीप गुप्ता मौजूद रहे। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान एवं राष्ट्रीय अनुसंधान मंडल ने संयुक्त रूप से खिरनीबाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला के सर्वशक्ति योग मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

वीआईपी ग्रुप की ओर से महानगर महासचिव सतीश सक्सेना के नेतृत्व में उनके प्रतिष्ठान पर शीतल जल, शरबत एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंद्रशेखर खन्ना, रोहित सिंघल, सतीश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
खुदागंज। मुख्य चौराहे पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और मेन बाजार में आकाश रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर शरबत वितरण किया गया। मोहल्ला ठाकुरद्वारा सहित बाजार में कई जगह भंडारों में पूड़ी-सब्जी का प्रसाद बांटा गया। व्यवस्था में विवेक सक्सेना, मनमोहन गुप्ता, विजय गुप्ता, कुलदीप रस्तोगी आदि का सहयोग रहा।

अल्हागंज। हुल्लापुर चौराहे पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने राहगीरों, वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं को रोक-रोककर शरबत पिलाया।

कृष्णानगर मंदिर में सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

कृष्णानगर मंदिर में सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed