फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees throng the Hanuman Temple for worship and *darshan*.

Shahjahanpur News: हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Wed, 13 May 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng the Hanuman Temple for worship and *darshan*.
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लंबी कतारों में लगकर बजरंगबली के दर्शन किए और उन्हें प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। दोपहर को आंधी और बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को थोड़ी असुविधा हुई। कुछ देर बाद बारिश थमने और धूप निकलने से मेले में फिर से चहल-पहल हो गई। बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कई समाजसेवियों ने मंदिर परिसर के बाहर भंडारे का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन

--
चांदपुर के बालाजी धाम में धूमधाम से हुआ भंडारा

चांदपुर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में मैलानी मार्ग पर स्थित बालाजी धाम में श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसपास के गांवों से पहुंचे तमाम श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन कर भंंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में धर्मेंद्र कुमार, नेहा कई श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। भंंडारा सुबह से दोपहर बाद तक जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed