फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees arrived at Dhai Ghat for a holy dip on Pitra Visarjan Amavasya.

Shahjahanpur News: पितृ विसर्जन अमावस्या पर ढाई घाट पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु

Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Devotees arrived at Dhai Ghat for a holy dip on Pitra Visarjan Amavasya.
अमावस्या पर ढाई घाट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
मिर्जापुर। पितृ विसर्जन अमावस्या पर शनिवार को ढाई घाट गंगा तट पर तड़के चार बजे से ही दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की गई। देर शाम तक घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

पितृ विसर्जन अमावस्या पर ढाई घाट पर विशेष रूप से पितरों का तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद घाट पर बैठे पंडा-पुरोहितों से पूजन कराया। पूर्वजों के निमित्त वस्त्र, अन्न, भोजन और अन्य सामग्री का दान किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने पितरों को विदाई दी।
विज्ञापन

मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर सूक्ष्म रूप में अपने वंशजों के घर आते हैं और तर्पण, श्राद्ध आदि से संतुष्ट होते हैं। पितृ विसर्जन अमावस्या पर तर्पण के बाद पितर अपने लोक को लौट जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सर्वपितृ अमावस्या पर भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
शाहजहांपुर। सर्वपितृ अमावस्या एवं शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर वीआईपी ग्रुप द हेल्पिंग हैंड्स की ओर से शनिवार को छोटा चौक में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ भोजन कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद कन्या पूजन कर कन्याओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर दीप माला रस्तोगी, अभिनव गुप्ता, सतीश सक्सेना, नीतू गुप्ता, अंशिका बाथम, रिचा वर्मा और रूपा रस्तोगी आदि मौजूद रहीं। संवाद

अमावस्या पर ढाई घाट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

अमावस्या पर ढाई घाट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed