{"_id":"690e4b8fc168e33c930c35d4","slug":"despite-paying-crores-of-rupees-in-taxes-there-are-no-facilities-in-the-industrial-area-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-157123-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करोड़ों का कर देने के बाद भी औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करोड़ों का कर देने के बाद भी औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाएं नहीं
विज्ञापन
शुभम खन्ना। स्रोत: स्वयं
रोजा/शाहजहांपुर। रोजा औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति काफी ज्यादा खराब है। करोड़ों रुपये का कर देने के बावजूद सुविधाएं नदारद हैं। नाले गंदगी से भरे हैं। पार्क भी बदहाल हैं। उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठाने के बाद भी समस्याओं का हल नहीं निकल रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र में करीब 60 इकाइयां स्थापित हैं। यहां के उद्यमी करोड़ों रुपये का कर देते थे। तब भी समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। औद्योगिक इलाके की नाले-नालियां गंदगी से पटी हैं। वहां लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। बारिश होने पर जलभराव हो जाता है और फैक्टरियों के अंदर पानी घुस जाता है। क्षेत्र की सड़कें चौड़ी नहीं हैं।
इसके चलते दो वाहन एक साथ नहीं निकल सकते हैं। कुछ वर्ष पहले स्थापित किए गए पार्क भी बदहाल हैं। पूर्व में तत्कालीन उपायुक्त उद्योग ने चहारदीवारी कर गेट लगवाकर ताले डलवा दिए थे। उनके जाने के बाद स्थिति खराब हो गई। वर्तमान में पार्क में गंदगी भरी पड़ी है। छुट्टा जानवर घूमते रहते हैं। उद्यमियों के लिए पानी तक की सुविधा नहीं की गई है। वर्षों पहले बना ओवरहेड टैंक निष्प्रयोज्य बना पड़ा है। इससे पानी की सप्लाई नहीं होने से उद्यमियों ने अपनी फैक्टरियों में सबमर्सिबल लगवा रखा है।
विज्ञापन
--
नाले की सफाई का कार्य लंबित है। सफाई को लेकर कई बार संबंधित से कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया है। पार्क भी बदहाल स्थिति में है।
- शुभम खन्ना, उद्यमी
--
ओवरहेड टैंक को लेकर काफी बार मुद्दा उठा चुके हैं। नाले की सफाई नहीं होने से बारिश में जलभराव की स्थिति हो जाती है। इसकी समय रहते सफाई कराई जाए।
- हेमंत रोहरा, उद्यमी
--
जमौर में यूपीसीडा ने व्यवस्था बेहतर कर दी है, लेकिन रोजा औद्योगिक एरिया के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़कें तक चौड़ी नहीं हैं। बारिश होने पर जलभराव हो जाता है।
- जय गोविंद मोदी, उद्यमी
-
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों से संपर्क साधा गया है।
- अनुराग यादव, उपायुक्त उद्योग