फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Desire is the cause of man's suffering: Swami Satyanand

मनुष्य के दुखों का कारण बनती है तृष्णा : स्वामी सत्यानंद

Tue, 07 Jan 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 07 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Desire is the cause of man's suffering: Swami Satyanand
जलालाबाद के सोअहम आश्रम में चल रहे सम्मेलन में प्रवचन करते संत। संवाद - फोटो : नीले मफलर में शिखा व बीच में मां नीलम व पूनम ।
जलालाबाद। अखिल भारतीय सोअहम महामंडल की ओर से संस्था के आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन का सोमवार को अंतिम दिन रहा। सोअहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि व्यक्ति चाहे कितना भी धन, सम्मान व पद-प्रतिष्ठा हासिल कर ले, मगर और प्राप्त करने की उसकी तृष्णा समाप्त नहीं होती। यही तृष्णा मनुष्य के दुखों का कारण बनती है।
विज्ञापन

उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि जितनी भी सांसें मिली हैं, उनको अपनी उन्नति के साथ दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित करना चाहिए। मनुष्य किसी गरीब का सहारा बने, गो सेवा करे, पात्र व्यक्ति को दान दे और सबके हित के लिए तत्पर रहे। इनका प्रयोग बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा और संस्कार देने में किया जाए, तभी उन्हें सच्ची सुख-शांति मिल सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रयागराज में 14 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से पहुंचने का अनुरोध किया। सम्मेलन में स्वामी प्रीतमदास, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी नारायणानंद, स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी भागवतानंद आदि संतों ने भी श्रद्धालु श्रोताओं का प्रवचनों के माध्यम से मार्गदर्शन किया। अंत में भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामगोपाल, गिरजेश कटियार, किरनेश प्रधान आदि आयोजकों ने संतों को माल्यार्पण कर और उन्हें अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित करके विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed