फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deposit Rs Practical No need

रुपये जमा कर दो प्रैक्टिकल  की कोई आवश्यकता नहीं 

Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Deposit Rs Practical No need
रुपये जमा कर दो प्रैक्टिकल  की कोई आवश्यकता नहीं  - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुवायां के प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजा। इस संबंध में प्रशिक्षणार्थियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया और ज्ञापन की प्रति देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मे छात्र-छात्राओं ने आरोप गया कि संस्थान को प्रशिक्षण के लिए निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन उनसे हजारों रुपये वसूले जाते हैं। इसके अलावा उनसे झाड़ू-पोछा भी कराया जाता है। इस समय संस्थान में प्रैक्टिकल चल रहे हैं, जब वह प्रैक्टिकल देने संस्थान पहुंचे तो शिक्षकों ने यह कहकर मना कर दिया कि सिर्फ रुपये जमा कर दो प्रैक्टिकल की कोई आवश्यकता नहीं है। आरोप है कि उन्हें फेल करने की धमकी भी दी गई। पत्र में कहा गया है कि उन्हें न तो कोई प्रवेश पत्र दिया गया है और न ही उनकी हाजिरी लगाई जाती है। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान स्टाफ पर नशाखोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए अभद्र व्यवहार करने की भी बात सिटी मजिस्ट्रेट के सामने रखी। 
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिलने वालों में पूनम भारती, रोहित श्रीवास्तव, शुभमपाल, राजवीर, शिवांगी हांडा, रश्मि गुप्ता, पारुल भारद्वाज, मधु देवी, रिंकी, संध्या गुप्ता, अलका देवी, सीमा देवी, आरती देवी, कामिनी वाजपेयी, गायत्री प्रजापति, वंदना, मोनी वर्मा, प्रतिमा राजकुमार, रेखा, सपना शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed