फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dengue and malaria patients were not found in the screening of 1931 people

Shahjahanpur News: 1931 लोगों की स्क्रीनिंग में नहीं मिले डेंगू-मलेरिया के रोगी

Wed, 11 Oct 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria patients were not found in the screening of 1931 people
कांट के उमराह गांव में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्त्रोत-स्वास्थ्य विभाग
शाहजहांपुर। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों पर मंगलवार को 9232 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 1931 लोगाें की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें डेंगू या मलेरिया का कोई भी रोगी नहीं मिला है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने दस टीमों को घर-घर भ्रमण करने के लिए लगाया है। टीमों ने मच्छरों का लार्वा नष्ट कराया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 16 सीएचसी व 39 पीएचसी की ओपीडी में बड़े पैमाने पर मरीजों की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन में 9232 मरीजों का उपचार किया गया। इस बीच 170 मरीजाें की हालत गंभीर होने पर भर्ती किया, जबकि 21 मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीएमओ डॉ.आरके गौतम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों ने घर-घर जाकर जांच की। डॉ.गौतम ने बताया कि अभी तक 1527 घरों में मच्छरों का लार्वा मिलने पर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी की टीम ने लगाया कैंप : बुखार के प्रकोप को देखते हुए सीएचसी कांट की डॉक्टरों की टीम ने गांव उमराह में मेडिकल कैंप लगाया। चिकित्साधिकारी डॉ.जफर सैफी की निगरानी में मरीजों को दवा का वितरण किया। मलेरिया की जांच की गई। उन्होंने कहा कि अपने आसपास पानी का ठहराव नहीं होने दें। घरों के आसपास साफ सफाई रखें, जिससे मलेरिया और डेंगू के मच्छरों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed