फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   demonstration against pakistan

नगरपालिका के सामने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Thu, 30 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
demonstration against pakistan
नगरपालिका के सामने फूंका पाकिस्तान का पुतला 
कश्मीर के पंपोर इलाके में पाक आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाकर किए गए हमले के विरोध में सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकालकर पाक विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और टाउनहाल में नगरपालिका परिषद के सामने पाकिस्तानी हुक्मरानों का पुतला फूंका। इस मौके पर संगठन के संस्थापक संजीव गुप्ता ने भारत सरकार से पड़ोसी देश से सारे संबंध तोड़ने और विश्व बिरादरी से पाकिस्तान को आंतकवादी राष्ट्र घोषित कराने की मांग की। 
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता सुबह से गांधी भवन परिसर में जमा होने लगे। वहीं पर पाकिस्तान के शासकों का पुतला तैयार किया। पुतला लेकर कार्यकर्ता पाक विरोधी नारेबाजी करते हुए नगरपालिका परिषद कार्यालय के सामने जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने रोड पर प्रदर्शन करते हुए वहीं पर पुतले को आग के हवाले कर दिया। इससे पूर्व, सभा को संबोधित करते हुए संस्थापक संजीव गुप्ता ने कहा कि बटवारा होने के बाद से पड़ोसी देश कायराना हरकतें पर आमादा है, लेकिन सीआरपीएफ के जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी। 
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल भाकपा के वरिष्ठ नेता रामशंकर लाल ने कहा कि विदेश यात्राएं कर रहे प्रधानमंत्री जिन पड़ोसियों से हाथ मिलाते हैं, वही आस्तीन का सांप बनकर हिंदुस्तान को काट रहे हैं। सोनी गुप्ता ने कहा कि चीन भी दोमुहा सांप की तरह भारत से दोहरी चालें चल रहा है। इस मौके पर पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित कराने की केंद्र सरकार से मांग की गई। प्रदर्शन में विमल गोयल, मुन्ना लाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, अतीक अहमद, पिंकी सक्सेना, संजीव मिश्रा, सुमित गुप्ता, रचना देवी, नीतू गुप्ता, राघवेंद्र सक्सेना, विपिन कश्यप, उमेश सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed