फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demonstration against incidents of harassment

उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 21 Aug 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against incidents of harassment
शाहजहांपुर। राजस्थान में छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई से हुई मौत और अनुसूचित जाति के लोगों के उत्पीड़न की अन्य घटनाओं में कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक क्रांतिकारी संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम कई ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

ज्ञापनों में कांट थाना क्षेत्र के गांव खमरिया में सूरजपाल की पत्नी रेनू देवी पर रंजिशन फायर किए जाने और निगोही क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी दयाराम के पुत्र बबलू पर नौ मई को किए गए जानलेवा हमले के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने और रोजा क्षेत्र के गांव छीतेपुर में शरद कनौजिया पर खेत को लेकर रंजिश में की गई मारपीट आदि घटनाओं का उल्लेख किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि इन सभी मामलों में आरोपियों पर जल्द कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के कार्यकर्ता भूख हड़ताल करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष फसाद खां, करन सिंह, अमित कुमार आजाद, शक्ति कुमार कनौजिया, सुरजीत सिंह, विपिन पटेल, अवनीत पाल, संजीत कुमार, रजनीश शंखवार, बादल मंसूरी, ओमप्रकाश, अंकित कुमार, अवनीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed