{"_id":"98fa4ec9d0ce6f062c436250f090e119","slug":"demonstration-against-government-bsp-tight-waist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को बसपा ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को बसपा ने कसी कमर
शाहजहांपुर
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में 27 अप्रैल को बसपा का होने वाला धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की कमर कस ली है। बसपा नेताओं ने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।
शहर के एक होटल में र्हुई प्रेेसवार्ता में बसपा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल और प्रदेश सरकार के द्वारा फसल बर्बादी पर किसानों को दिए जाने वाले कम मुआवजे और प्रदेश में बढ़ रहे गुंडाराज के विरोध में 27 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों के मुख्यालय पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में सभी विधानसभा प्रभारियों को कम से कम तीन-तीन हजार लोगाें लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदर्शन को सफल बनाने के प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदर्शन में भारी भीड़ होने की संभावना है। इस दौरान जोन कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार, मंडल कोऑर्डिनेटर रामलड़ैत कनौजिया, जदुवीर गौतम, जिला महासचिव महेश सागर, पूर्व आईजी गुरुवचन लाल आदि मौजूद थे।