{"_id":"6463d99cea5fc0173a011ae5","slug":"democracy-fighter-senior-advocate-rajaram-mishra-passed-away-shahjahanpur-news-c-4-1-156544-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र का निधन
Wed, 17 May 2023 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 17 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित
शाहजहांपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता व लोकतंत्र सेनानी पं. राजाराम मिश्र का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वह 90 साल के थे। उनके निधन की खबर सुनकर तमाम लोगों ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
राजाराम मिश्र की रविवार को तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तड़के उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनकर तमाम लोगों ने आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा निकली तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर नमन किया। कलक्ट्रेट स्थित उनकी सीट पर पार्थिव शरीर को लाया गया। जहां डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और नगर मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा समेत तमाम अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को गर्रा स्थित मोक्षधाम ले जाया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र रवि मिश्र ने दी।
-- -- -- -- -
दो बार विधानसभा, एक बार पालिकाध्यक्ष का लड़ा था चुनाव
लोकतंत्र सेनानी पंडित राजाराम मिश्र तीन चुनाव भी लड़े थे। उनके पुत्र रवि मिश्र ने बताया कि 1980 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन कांग्रेस के सादिक अली खां से हार गए थे। सादिक अली के निधन के बाद 1981 में हुए उपचुनाव में भी वह खड़े हुए थे। वर्ष 2000 में नगर पालिका चेयरमैन का भी चुनाव लड़ा, लेकिन पराजित हो गए थे।
विज्ञापन
-- -- --
विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति की बैठक बृज विहार कॉलोनी में जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निधन पर दुख व्यक्त किया। मंडल प्रभारी बाबूराम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव आदि ने श्रद्घांजलि दी।सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुशील कुमार, प्रधानाचार्य कुसुम मिश्रा ने शोक जताया। डिस्ट्रिक आई रिलीफ सोसायटी सीतापुर आंख अस्पताल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम मिश्रा के निधन पर शोकसभा में डॉ. पुनीत टंडन, डॉ. जेएम सक्सेना, विनोद अग्रवाल आदि ने शोक जताया।