फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand raised to make Atsaliya and Janaki Nagar Gram Panchayat

Shahjahanpur News: अटसलिया और जानकी नगर को ग्राम पंचायत बनाने की उठाई मांग

Fri, 12 Sep 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to make Atsaliya and Janaki Nagar Gram Panchayat
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते आजाद अ​धिकार सेना के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
शाहजहांपुर। आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत हथौड़ा बुजुर्ग के अंतर्गत आने वाले गांव अटसलिया और जानकी नगर को स्वतंत्र ग्राम पंचायत घोषित करने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत हथौड़ा बुजुर्ग भावलखेड़ा ब्लॉक में आती है। ग्राम पंचायत में अटसलिया, जानकी नगर, कैलाश नगर समेत कई विकसित कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन

इतनी बड़ी जनसंख्या को एक ही ग्राम पंचायत में समहित कर पंचायत चुनाव कराना अव्यावहारिक है। पूरे क्षेत्र का समुचित विकास कराने के लिए अटसलिया और जानकी नगर को स्वतंत्र ग्राम पंचायत घोषित कर पृथक प्रधान के चुनाव कराए जाएं। इस दौरान महिपाल सिंह, राजवीर, विजय, सुधीर वर्मा, पिंटू, निशा, बिंद्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed