{"_id":"630287ce914fc2433b12db96","slug":"demand-for-restoration-of-old-labor-law-in-citu-conference-shahjahanpur-news-bly495073653","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटू के सम्मेलन में पुराने श्रम कानून बहाल करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटू के सम्मेलन में पुराने श्रम कानून बहाल करने की उठी मांग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को मोहल्ला रोशनगंज में खां साहब की बगिया में किया गया। सम्मेलन में श्रमिक नेताओं ने कोरोना काल में रद्द किए पुराने श्रम कानून तत्काल बहाल किए जाने की केंद्र सरकार से मांग की। सीटू की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर विजय मिश्रा अध्यक्ष और पवन शर्मा महामंत्री बनाए गए।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि सरकार ने पहले से लागू 44 श्रम कानूनों को चार वेज कोड बिल में बदल दिया है। सरकार का यह कदम श्रमिक विरोधी है और इसीलिए पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने की मांग हो रही है। महामंत्री पवन शर्मा ने संगठन की एकता पर बल दिया।
प्रदेश महामंत्री प्रेमनाथ राय ने निजीकरण का विरोध करते हुए समान कार्य समान वेतन दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि छह और सात नवंबर को गाजीपुर में होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन में आगे की रणनीति तय की जाएगी। नई जिला कार्यकारिणी मेें रमेश चंद्र मौर्य व दयाशंकर दीक्षित उपाध्यक्ष, नासिर खां व गौरव श्रीवास्तव संयुक्त महामंत्री, मुरारी दीक्षित कोषाध्यक्ष और विकास तिवारी, दुर्गेश शुक्ला, इरशाद हुसैन मंसूरी, जयकिशन, लालाराम, राजीव कुमार श्रीवास्तव, तौसीफ खान, आदेश कुमार कार्यकारिणी सदस्य नामित हुए।