फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for action against those who made reels on Hanuman Dham

Shahjahanpur News: हनुमत धाम पर रील बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 25 Jul 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who made reels on Hanuman Dham
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे विश्व हिंदू रक्षा सेना के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू रक्षा सेना ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हनुमतधाम पर अभद्र ढंग से रील बनाने का विरोध किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। राहुल ने बताया कि सड़कों पर छुट्टा गोवंशीय पशु घूम रहे हैं। इन्हें गोशाला भिजवाया जाए। बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहीं कोचिंग संस्थानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए या इन्हें बंद किए जाए। हनुमतधाम एक तीर्थ स्थल है।
विज्ञापन


वहां अवैध रूप से रीलें बनाईं जा रहीं हैं। मांग की कि जो लोग गलत ढंग से रील बना रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। शहर में जुआ व सट्टा पर रोक लगाई जाए। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ज्ञापन देने वालों में अक्षय कुमार, अंश दीक्षित, वीरेंद्र, शिवम, अंकित अवस्थी, आकाश यादव, अर्जुन, रूपेश, आदर्श, आदित्य, तन्मय, अतुल, शिवम, अरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed