फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Defeat responsible Vibisnon of

हार के जिम्मेदार ‘विभीषणों’ को लेकर सपा हाईकमान गंभीर

Sun, 10 Jan 2016 10:41 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 10 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Defeat responsible Vibisnon of
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी नीतू सिंह की पराजय के लिए जिम्मेदार विभीषणों को लेकर पार्टी हाईकमान बेहद गंभीर हैं और ऐसे लोगों पर संगठनात्मक कार्यवाही की गाज गिरनी तय है। बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय में रविवार को हुई मासिक बैठक में प्रत्याशी नीतू की हार के कारणों की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने यही संकेत देते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव में विश्वासघात करने वालों से सजग रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने न केवल चुनाव जीतने के लिए की गई व्यापक तैयारियों का जिक्र किया, पराजय को चिंता का विषय बताते हुए इसे गंभीरता से लिए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के 41 सदस्य शुरुआत में सपा के साथ थे। यहां तक कि प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के समक्ष 34 सदस्य मौजूद रहे, लेकिन मतदान के दिन पार्टी प्रत्याशी को केवल 20 मत मिले।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी समर्थित जो सदस्य थे, उन पर पार्टी के नेताओं को पूरा भरोसा था, लेकिन ऐन मौके पर उन सभी ने विश्वासघात करके पार्टी को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हारने के बावजूद कार्यकर्ता स्वयं को कमजोर नहीं समझें और दूसरों को हक व इंसाफ दिलाने की मुहिम में जुटे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने चुनाव परिणाम पर खेद जताते हुए कहा कि हार के कई कारण हैं, जिन पर बैठकर चिंतन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ पार्टी स्तर से कार्यवाही होनी चाहिए। पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार ने चुनावी हार पर अफसोस जताया। विधायक राजेश यादव ने हार के लिए पार्टी में छिपे विभीषणों को जिम्मेदार ठहराते हुए भविष्य के चुनाव मे ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत बताई।
जिला उपाध्यक्ष आफाक अली खां उर्फ बच्चन के संचालन में हुई बैठक में पूर्व विधायक शरद वीर सिंह, रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, कपिल सिंह वर्मा, गायत्री वर्मा, पंकज वर्मा सर्राफ, डॉ. नवनीत सिंह यादव, इकबाल साजिद खां आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में एमएलसी संजय मिश्रा, बृज बहादुर कश्यप, केपी सिंह यादव, श्यामजी शुक्ला, कस्तूरी देवी रस्तोगी, गोविंद राठौर, अमित यादव रिंकू, सनी राठौर, हफीज अहमद अंसारी, गोपाल अग्रिहोत्री, डॉ. निर्मल सैनी, शिवकुमार दीक्षित, अजीम अंसारी आदि मौजूद रहे।


भावुक हो उठे प्रत्याशी
के पति उपेंद्र पाल
हार के कारणों की समीक्षा के दौरान प्रत्याशी नीतू सिंह के पति एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र पाल सिंह भावुक हो उठे। आंखों में छाई नमी को छिपाते हुए रुंधे गले से बोले कि नतीजा जो भी रहा हो, पार्टी हाईकमान ने उनके धोबी समाज पर विश्वास जताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया। इससे धोबी समाज औश्र उनका परिवार सपा मुखिया और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का जीवन भर ऋणी रहेगा। उन्होंने चुनाव में साथ देने वाले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आजीवन सपा में रहकर पार्टी के सभी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का वचन दिया।




15 दिन में बूथ कमेटियां
तैयार करने के निर्देश
बैठक में मिशन-2017 के तहत बूथ कमेटियों के गठन की भी समीक्षा हुई। पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुवायां विधानसभा क्षेत्र की बूथ कमेटियां तैयार कर ली गई हैं और तीन दिन के अंदर कार्यालय को सौंप दी जाएंगी। राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि ददरौल विधानसभा क्षेत्र की बूथ कमेटियां 15 दिन में गठित कर ली जाएंगी। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि कार्यकर्ता भावी पार्टी प्रत्याशियों से सहयोग लेकर 15 दिन में बूथ कमेटियां जिला कार्यालय को सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed