फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deepak's brilliant batting led to victory for SS College

Shahjahanpur News: दीपक की शानदार बल्लेबाजी से जीता एसएस कॉलेज

Sun, 23 Nov 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Deepak's brilliant batting led to victory for SS College
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर-14 शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन लीग के फाइनल मैच में एसएस क्रिकेट अकादमी ने दीपक राजपूत की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुर्जर अकादमी को हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एसएस क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। गुर्जर एकाडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 75 रन बनाए। अंश ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। एसएस अकादमी के समर ने तीन विकेट व राज यादव व बब्बर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में एसएस अकादमी ने 24 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के दीपक राजपूत ने 35 रनों की शानदारी पारी खेली। गुर्जर एकेडमी के अमन ने तीन विकेट लिए। मैच में समर मैन ऑफ द मैच रहे। शिवांश मैन ऑफ द सीरीज, दीपक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शिवांश सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, दक्ष सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर व इमर्जिंग प्लेयर अमोल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता और उप विजेता टीमों को नगर पालिका अध्यक्ष शकील अहमद, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की डेवलपमेंट कमेटी के संयोजक आनंद पाठक ने शील्ड देकर सम्मानित किया। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव, आयोजक रजत शर्मा, पंकज तिवारी, बिपिन सिंह व सुंदरम मौजूद रहे। संवाद

--
मैच निरस्त

शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मैच का आयोजन निरस्त कर दिया गया। शिशिर शुक्ला ने बताया कि रविवार को अवकाश के चलते सोमवार को मैच होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed