फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   deelar's protest against mandi sachiv

रोजा मंडी सचिव के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 19 Jan 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 19 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
deelar's protest against mandi sachiv
रोजा मंडी के व्यापारियों ने उत्पीड़न के विरोध में पश्चिमी उ.प्र संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल डीएम शुभ्रा सक्सेना से मिला और उन्हें सात सूत्रीय मांगपत्र दिया। डीएम ने व्यापारियों को मंडी सचिव के कार्यों की जांच कराकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रोजा मंडी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वहां तैनात सचिव रेनू वर्मा को हटाने की मुहिम में पिछले कुछ माह से अन्य कई व्यापार संगठन भी सक्रिय हैं। मंडी के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के संबंध में तत्कालीन डीएम और एसडीएम स्तर से दिशा निर्देश भी जारी हुए, लेकिन मंडी सचिव ने व्यापार संगठनों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इसी के विरोध में पश्चिमी संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तमाम व्यापारियों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपने तेवर दिखाए। बाद में जिलाध्यक्ष नवाब हसन अंसारी और नगर अध्यक्ष रजत खन्ना के साथ व्यापारी डीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बहादुरगंज बाजार का ड्रेनेज सिस्टम ठीक कराने, फव्वारा चौराहे पर लोहिया प्रतिमा लगवाने, रिसाइकिलिंग कर बनाई गई पॉलीथिन प्रतिबंधित करने की मांग भी की गई। प्रदर्शन में जिला महामंत्री राहुल गुप्ता, दीपक तिवारी, सईद खां, सौरभ त्रिवेदी, जमाल खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed