फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death threat to CM Yogi shahjahanpur police receives threatening letter

UP: 'सीएम को जान से मार देंगे... बचा सकते हो तो बचा लो', पुलिस को मिला धमकी भरा पत्र; मुख्तार-अतीक का जिक्र

Mon, 07 Apr 2025 06:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 06:56 PM IST
सार

शाहजहांपुर पुलिस को धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें सीएम योगी को मारने की धमकी दी गई है। यह पत्र डाक से आया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
death threat to CM Yogi shahjahanpur police receives threatening letter
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जन शिकायत प्रकोष्ठ में आए पत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ को दस अप्रैल को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को माफिया मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद का रिश्तेदार बताया है। खुद के आईएसआई से प्रशिक्षण लेने की बात भी कही है। मामले में सदर थाने के उपनिरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


25 मार्च को एसपी को संबोधित पत्र रजिस्ट्री डाक के माध्यम से जन शिकायत प्रकोष्ठ को प्राप्त हुआ था। इसमें आबिद पुत्र मेहंदी अंसारी व नफीस पुत्र नभी हसन अंसारी निवासी ग्राम गुनारा, जलालाबाद का निवासी बताया। पत्र में लिखा है कि रिश्तेदार मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद को पुलिस एनकाउंटर में मरवा दिया व दोनों नेताओं के लड़कों को जेल भेज दिया। चुनौती देते हैं कि इसी दस अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारेंगे। जनपद के पुलिस अधीक्षक में दम है तो रोक लें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रामनवमी शोभायात्रा में हंगामा: पुलिस ने बुलडोजर रोका तो भड़के लोग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद सवार होकर निकलवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, यह भी लिखा कि पहले से चैलेंज करता हूं कि अपने सीएम को बचा सकते हो तो बचा लो। दस अप्रैल को उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। पाकिस्तान से सब कुछ आ चुका है, जो हम लोगों को चाहिए। हम लोग आईएसआई से ट्रेनिंग लिए हुए हैं। उनके एजेंट हैं। मजाक में लो तो अच्छा है। 

कहीं किसी को फंसाने की साजिश तो नहीं  
पत्र आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले में सदर थाने के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने सदर थाने में बीएनएस की धारा 351-3, 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने जमीन विवाद के चलते दूसरे व्यक्तियों को फंसाने के लिए पत्र भेजा है। केरूगंज स्थित डाकघर से रजिस्टर्ड पत्र भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन पुलिस अभी इन्कार कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: रामनवमी पर 'प्रकट' हुए हनुमान, खेत में खोदाई के दौरान मिली प्रतिमा, ग्रामीण बोले- चमत्कार

पिन कोड गलत, मोबाइल नंबर भी डाला
पत्र पर शाहजहांपुर का पिन कोड भी गलत डाला है। उस पर मोबाइल नंबर भी डाला है। पुलिस ने रजिस्ट्री नंबर समेत सारे विवरण को चार अप्रैल को दर्ज मुकदमे में शामिल किया है।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पत्र मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed