{"_id":"60d8c1158ebc3ec1f80a8b45","slug":"death-shahjahanpur-news-bly4512639109","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्नौत में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्नौत में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत
विज्ञापन
मृतक विशाल के रोते बिलखते घरवाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली। सिंधौली नई बस्ती निवासी विशाल राठौर (18) पुत्र राजेश राठौर अपने पड़ोसी राजाराम के पुत्र वीरेश राठौर (17) के साथ रविवार शाम करीब चार बजे खन्नौत नदी में नहाने गए थे। दोनों युवक नहाते समय गहराई में जाकर डूबने लगे। उन्हें डूबता देखकर दो राहगीरों ने कूदकर दोनों को बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हादसा होते सबसे पहले नदी किनारे खेल रहे बच्चों ने देखा। उन्होंने दोनों को डूबता देखकर शोर मचा दिया। बच्चों ने पुल के पास बाइक से जा रहे कौशल कुुमार और संतराम को रोककर बताया। कौशल और संतराम फौरन नदी में उतर गए। कुछ देर बाद करीब सौ मीटर की दूरी से दोनों ने नदी में डूबे युवकों को बाहर निकाल लिया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों युवकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर दोनो युवकों के परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है।
विशाल के पिता राजेश राठौर और मां शांति नोएडा में एक फैक्टरी में काम करते हैं। विशाल भी उनके साथ रहकर काम करता था। करीब तीन माह पहले बहन निधी की शादी करने के लिए विशाल परिवार के साथ आया था। शादी के बाद वह अपनी दादी भगवती के पास रुक गया था। उसका छोटा भाई गोलू भी दादी के पास ही रहता है। विशाल की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वीरेश के पिता राजाराम की कुछ वक्त पहले मौत हो चुकी है। वीरेश चार बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। बहनों की शादी हो चुकी है। वीरेश कभी खेतीबाड़ी और कभी कुछ और काम कर लेता था। डूबने की खबर के बाद सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंच गया। जहां उनका रो रोकर बुरा हाल है।