फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death of young man in suspicious condition... Accusation of murder in land dispute.

Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत... जमीन के विवाद में हत्या का आरोप

Fri, 13 Dec 2024 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Death of young man in suspicious condition... Accusation of murder in land dispute.
सुमित का फाइल फोटो। स्रो​त: परिजन
शाहजहांपुर। गढ़ियारंगीन के गांव नगरिया निजामपुर निवासी रमनपाल के पुत्र सुमित (29 वर्ष) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आरोप है कि सौतेली मां से वह अपने हिस्से की जमीन की मांग कर रहा था। इसी कारण जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रमनपाल की पहली पत्नी मिथलेश ने कई वर्ष पहले जान दे दी थी। पहली पत्नी से सुमित समेत चार बच्चे हैं। दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है। मिथलेश की मौत के बाद रमनपाल ने शोभा से विवाह कर लिया था। उनसे छह बच्चे हैं। परिजन के अनुसार, रमनपाल के पास 80 बीघा जमीन है।
विज्ञापन

सुमित अपनी शादी करने के लिए हिस्से की जमीन की मांग कर रहा था। आरोप है कि इसी विवाद में सुमित को जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर रामनगर में रहने वाले सुमित के मामा पप्पू सिंह आए और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू सिंह ने बताया कि सुमित की सौतेली मां, पिता और परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए हैं। आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी सौतेली मां ने जान से मारने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

-----------
जौनपुर से चल रही थी सुमित की शादी की बात
किराने की दुकान चलाने वाला सुमित शादी कर अपना अलग घर बसाना चाहता था। उसके लिए जौनपुर में रिश्ता तलाशा गया था। बताते हैं कि वह लड़की भी देख आया था। हालांकि, अभी रिश्ता तय नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed