फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death of a child from Current, Murrah in the house

करंट से बालक की मौत, घर में मचा कोहराम

Tue, 04 Jul 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Death of a child from Current, Murrah in the house
हादसा - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
हम उम्र बच्चों के साथ खेल रहा बालक की खंभे के टेंशन वायर में आए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव डेलखेरा निवासी जाबिर का 12 वर्षीय पुत्र सोनू बच्चों के साथ सोमवार दोपहर ओमप्रकाश मौर्या के घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चे बिजली के खंभे के पास पहुंच गए। सोनू का खेलने के दौरान खंभे के टेंशन वायर से हाथ छू गया। इससे वह तार से चिपक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंचे। सोनू का शव देखते ही चीखपुकार मच गई। उसकी मां सोनी अचेत हो गई। सोनू पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।


सोनू की मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया
पूर्व प्रधान शकील खां ने बताया गांव डेलखेरा में पहले से ही बिजली लाइन खिंची है। कनेक्शन भी हैं। एक महीना पहले बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राली से खंभा लेकर गांव आए और दो घंटे में शमीम खां के मकान से इशहार के मकान तक लाइन खींच कर रशीद खां के निजी नलकूप के लिए लगे ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़कर चले गए। ओमप्रकाश के मकान के पास लगे खंभे का टेंशन वायर बिजली लाइन के तारों से छू रहा है। इससे उसमें करंट आ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से सोनू की मौत हुई है। 
विज्ञापन


बिजली गिरने से हुई थी पिता की मौत
सोनू के पिता जाबिर की दो साल पहले बिजली गिरने से मौत हुई थी। वह गांव के निकट झील में मछली पकड़ रहे थे तभी तेज धमाके के साथ उनके ऊपर बिजली गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed