{"_id":"602eb70d8ebc3ee95e7640d9","slug":"death-case-shahjahanpur-news-bly437741789","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीचबचाव करने गए बुजुर्ग की पैर फिसलने से गिर कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीचबचाव करने गए बुजुर्ग की पैर फिसलने से गिर कर मौत
विज्ञापन
पुवायां। पुत्र और एक युवक के बीच हो रहे झगड़े में बीचबचाव करने गए बुजुर्ग की पैर फिसल कर गिरने के बाद मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
गांव मीरपुर निवासी 65 वर्षीय छत्रपाल के पुत्र राजेश कुमार का बुधवार रात पड़ोस के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बीच छत्रपाल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया। इस बीच पैर फिसल जाने से छत्रपाल नाली के पास गिर पड़े और बेहोश हो गए। परिवार के लोग छत्रपाल को पुवायां सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना घर पहुंचने से कोहराम मच गया।
राजेश की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया है। राजेश ने बताया कि पिता का पैर फिसल जाने से गिरने के बाद उनकी हालत बिगड़ी थी। कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले को कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने और कोई तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।