{"_id":"665e4b983480efb6900b9b04","slug":"deadly-attack-on-bjp-leader-accused-absconding-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-119867-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Tue, 04 Jun 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल नीलेश गुप्ता। संवाद
जैतीपुर। जनीन के विवाद में गढ़ियारंगीन निवासी भाजपा नेता नीलेश गुप्ता पर रविवार दोपहर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नीलेश भाजपा के लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक हैं। उनके बेटे शुभम गुप्ता ने बताया कि पिता नीलेश गुप्ता कस्बे में विपिन गुप्ता की दुकान से बिजली के उपकरण लेने गए थे।सामान खरीदने के बाद बाहर निकलते ही घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर धारदार हथियार, लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से सिर पर कई वार किए।
आसपास के लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे। यहां से पुलिस ने उन्हें जैतीपुर सीएचसी भेज दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने नीलेश को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर दिया। बेटे ने बताया कि आरोपियों से काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में वे लोग पिता की हत्या करना चाहते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी भैया लाल गुप्ता उर्फ गौरव, सौरभ, आकाश, विकास, रामसेवक, किशोरी यादव, सर्वेश कश्यप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज क जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
थाने पहुंचे आक्रोशित व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी
व्यापारी नीलेश गुप्ता पर हमले से आक्रोशित गढ़ियारंगीन कस्बे के 50 से अधिक व्यापारियों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने और घायल व्यापारी की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। कहा कि मांगें पूरी न होने पर व्यापारी आंदोलन करेंगे। इस दौरान विनोद गुप्ता, सुरेश चंद्र, अनमोल, राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रेमपाल गुप्ता, सुशील गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।