{"_id":"6756001ce3841bd4fe064245","slug":"dead-body-of-young-man-who-had-come-for-wedding-found-floating-in-doha-river-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-132995-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोहा नदी में उतराता मिला शादी में आए युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोहा नदी में उतराता मिला शादी में आए युवक का शव
Mon, 09 Dec 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी खालिद (27 वर्ष) का शव दोहा नदी में उतराता मिला। वह चार दिन से घर से लापता था। उसका बाइक और मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से आलमनगर निवासी खालिद दिल्ली में परिवार के साथ रहता था। 28 नवंबर को अपनी बुआ की शादी में शामिल होने के लिए नवादा गांव में आया था। चार दिसंबर को बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। रविवार की सुबह भगौतीपुर के पास दोहा नदी में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसका शव निकाला गया तो पत्नी शबीना ने खालिद के रूप में पहचान की। थाना प्रभारी ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।