{"_id":"6626f76a5d6d04370e0dc534","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-accused-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-117284-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Tue, 23 Apr 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
गांव जेबा के अरविंद प्रजापति का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। गांव जेबा निवासी 45 वर्षीय अरविंद प्रजापति का शव रविवार शाम गांव के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पत्नी ने परिवार के ही तीन लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
अरविंद की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि उनके पति रविवार शाम चार बजे घर से गए थे। शाम छह बजे उन्हें पता चला कि उन्हें पति की मौत की सूचना मिली। इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो शव खेत की बाड़ में बांधने वाली रस्सी के सहारे पेड़ से लटका था। अरविंद के भाई सुरेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सुशीला के अनुसार एक वर्ष पूर्व आरोपी उनके पुत्र सत्यम को काम के बहाने हरियाणा ले गए थे। वहां उसकी हत्या कर दी, लेकिन उन लोगों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। इसके बाद भी आरोपी रंजिश मानते थे और आए दिन उनके पति को मार देने की धमकी देते रहते थे।
विज्ञापन
-- --
बेटी की शादी की कर रहे थे तैयारी
सुशीला ने बताया कि उनको 20 वर्षीय पुत्री निशा की शादी करनी है। पति अरविंद इसको लेकर चिंतित रहते थे और पुत्री के लिए वर की तलाश कर रहे थे। पति की मौत से उनके सामने पुत्री की शादी और परिवार की गुजर की समस्या खड़ी हो गई है। अरविंद खेती कर परिवार की गुजर करते थे।
-- -- -
सूचना पर अरविंद का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी किसी को आरोपित करती तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां