फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of villager found lying on the canal bank in Shahjahanpur

Shahjahanpur: नहर के किनारे घायल अवस्था में मिले ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 08 Oct 2023 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 03:36 PM IST
सार

कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनैन पुर से शुक्रवार रात से लापता व्यक्ति घायल अवस्था में नहर किनारे पड़ा मिला। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Dead body of villager found lying on the canal bank in Shahjahanpur
नन्हे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनैन पुर निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने उसे राजकीय  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव कमलनैन पुर निवासी 55 वर्षीय नन्हे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह शुक्रवार रात करीब दस बजे घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटे ने दिलाई मां को फांसी की सजा: 'मम्मी ने मिट्ठू से कहा था- इसे फिनिश कर दो...' मेरे सामने पापा को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को शाम करीब पांच बजे नन्हे घायल अवस्था में गांव के पास नहर के किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने के बाद परिजन घायल नन्हे को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। 

मृतक के भतीजे अनवर ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने चाचा के साथ मारपीट की है। मौके पर बेल्ट का कुंडा और एक हेडफोन भी मिला है। परिजनों ने नन्हे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed