फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dead body of Pradhan father was brought home after postmortem in shahjahanpur

UP: प्रधान के पिता की मौत का मामला... परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 19 Apr 2025 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 01:29 PM IST
सार

प्रधान के पिता धनेश वर्मा की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उनका शव घर में पड़ा मिला था। परिजनों ने उनके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
dead body of Pradhan father was brought home after postmortem in shahjahanpur
घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव लालपुर की प्रधान प्रिया वर्मा के पिता धनेश वर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शनिवार को शव घर लाया गया। परिजनों का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


धनेश वर्मा की 18 अप्रैल को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उनका शव घर में पड़ा मिला था। दुपट्टे का आधा हिस्सा उनके गले में कसा था और आधा हिस्सा कमरे के कुंडे से लटकता मिला था। धनेश वर्मा की पहली पत्नी की मौत हो गई है। वह दूसरी पत्नी प्रीती वर्मा और दो बच्चों के साथ घर पर रहते थे। पुलिस को सूचना देने के बाद प्रीती मौके से चली गई थी। 
विज्ञापन


धनेश वर्मा के भाई सतेंद्र वर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। सतेंद्र ने बताया कि 17 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे उनके भाई धनेश कुमार की खुटार के तिकुनियां चौराहा स्थित दूध डेयरी की दुकान में धनेश की पत्नी प्रीती वर्मा, ससुर लखीमपुर के गांव बालूडीह निवासी रमाकांत, सास, साले प्रियांशु उर्फ सीटू और राजा आदि लोगों ने धमकी दी। इसके बाद पकड़कर उन्हें घर ले गए। आरोपियों ने रात में धनेश को पीटा और मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था शव 
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने के समय भी काफी विवाद हुआ था। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने से मना करते हुए शव कमरे में रखकर ताला डाल दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव पोस्टमॉर्टम को भेजा जा सका था। अब पोस्टमॉर्टम के बाद शव को घर में रखा गया है। परिजन कह रहे हैं कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed