{"_id":"5ef0f0608ebc3e42d6430db5","slug":"dead-body-of-lekhpal-s-son-found-in-sharda-canal-shahjahanpur-news-bly410192772","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के लापता बेटे का शव शारदा नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल के लापता बेटे का शव शारदा नहर में मिला
विज्ञापन
पुवायां। तीन दिन से लापता लेखपाल के बेटे का शव सोमवार को सिंधौली इलाके के गांव कोरोकुइयां के निकट शारदा नहर में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शाहजहांपुर के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी लेखपाल आशुतोष जौहरी पुवायां तहसील में बंडा के गांव ढका घनश्याम के लेखपाल हैं। 20 जून की रात उनके 31 वर्षीय पुत्र हिमांशु जौहरी बाइक से कहीं गए थे। इसके बाद से हिमांशु का कोई पता नहीं चल रहा था। आशुतोष जौहरी ने 21 जून को शहर कोतवाली में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सोमवार को गांव कोरोकुइयां के पास शारदा नहर में कुछ लोगों ने शव तैरता देखकर कर कोरोकुइयां पुलिस चौकी को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया। जानकारी पाकर पहुंचे लेखपाल ने शव की पहचान पुत्र हिमांशु के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। सिंधौली कोतवाली प्रभारी जगनारायण पांडे ने बताया कि जानकारी पर शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामला शहर कोतवाली का है, आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
े हिमांशु का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवार के लोग किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवेश सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली चौक शाहजहांपुर