{"_id":"644586cfd033f618d40ea6c8","slug":"dead-body-of-kant-teenager-found-hanging-from-mango-tree-shahjahanpur-news-c-4-1-134368-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आम के पेड़ से लटका मिला कांट के किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आम के पेड़ से लटका मिला कांट के किशोर का शव
Mon, 24 Apr 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
मदनापुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी ब्रजेश के 17 वर्षीय पुत्र सरजीत का शव मदनापुर बॉर्डर पर आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरजीत दिल्ली की मोजा फैक्टरी में काम करता था। वह दो महीने पहले दिल्ली गया था। उसकी परिजनों से बातचीत भी होती थी। रविवार की सुबह उसका शव मदनापुर व कांट के बॉर्डर पर स्थित आम के बाग में रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शिनाख्त कराई। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सरजीत ने दिल्ली से आने के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सरजीत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- --
मोबाइल की कॉल डिटेल से खुलेगा राज
-सरजीत की मौत रहस्य बनी हुई है। वह दिल्ली काम करने गया था। वहां से क्यों और कब लौटा, इसकी परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।