{"_id":"6619a409c4d6d94af803491a","slug":"dead-body-of-former-heads-nephew-found-hanging-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-116704-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्व प्रधान के भतीजे का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्व प्रधान के भतीजे का शव फंदे से लटका मिला
Sat, 13 Apr 2024 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
मृतक रामू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। गांव चौढेरा के पूर्व प्रधान नानक चंद्र के भतीजे रामू (21) का शव फंदे से लटका मिला।
रामू हरदोई के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया में अपनी बहन राधा के घर तीन माह से रह रहा था। वह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे घर लौटकर आया था। वह रात 11:30 तक मोबाइल फोन पर बातचीत करता रहा। इसके बाद रात करीब 1:30 बजे रामू के पिता बबलू लघुशंका करने के लिए उठे। उन्होंने कमरे में झांक कर देखा कि उसका शव पंखे से गमछे से लटका हुआ था।
बबलू ने अन्य परिवार वालों को सूचना दी। जानकारी पाकर इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।