फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of class six student found hanging from a tree

Shahjahanpur News: शाम को खेत पर गया था कक्षा छह का छात्र, रात में पेड़ से लटका मिला शव

Sat, 18 May 2024 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 May 2024 06:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में शुक्रवार शाम को खेत पर गए छात्र का शव देररात पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पेड़ के नजदीक ही उसकी चप्पल पड़ी मिली। 

विज्ञापन
Dead body of class six student found hanging from a tree
छात्र पप्पू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में गांव से छह सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत को देखने निकले तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खिरिया माल निवासी राघवेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र पप्पू लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद तड़के उसका शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले राघवेंद्र का पुत्र पप्पू गांव के स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह खेत में फसल को देखने गया था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। खेत से लेकर आसपास की रिश्तेदारियों में ढूंढ़ा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब दस बजे परिजनों ने थाने में जाकर गुमशुदगी की तहरीर दी। 
विज्ञापन


तड़के तीन बजे एक बार फिर परिवार वाले खेत पर गए तो वहां उसका शव पीपल के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। शव को देखकर मां अंजलि बिलख पड़ीं। पेड़ के नजदीक ही उसकी चप्पल पड़ी मिली। लापता होने के बाद शव मिलने पर परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। वे दबी जुबान रंजिश होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed