{"_id":"66a56e04f4ca38fc720c23e4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-one-and-a-half-km-away-from-the-village-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-123718-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गांव से डेढ़ किमी दूर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गांव से डेढ़ किमी दूर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sun, 28 Jul 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोती-बिलखती एहसान की पत्नी। संवाद
कांट। घर से निकले युवक का शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूर एक बाग में पेड़ से रस्सी से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस और युवक के परिजन पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव विक्रम के मजरा खिजरपुर निवासी 30 वर्षीय एहसान मोहम्मद मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार दोपहर वह काम पर जाने के लिए कहकर घर से निकले थे। शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने पड़ोस के गांव उमराह में नाले के पास अख्तर बेग के बाग में एक पेड़ में रस्सी से लटका शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। माैके पर एहसान की पत्नी जीनत परिजनों के साथ पहुंच गईं। शव देखकर वह रोने-बिलखने लगीं। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह चौहान ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।