फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of a farmer who had gone to see the crop found on the roadside

Shahjahanpur News: फसल देखने गए किसान का सड़क किनारे मिला शव

Tue, 02 Jul 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 02 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer who had gone to see the crop found on the roadside
संजय सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। धान की पौध लगाने गए सिंधौली के गांव मिश्रीपुर बुजुर्ग के संजय सिंह (45) का शव खेत की ओर जाने वाले रास्ते पर मिला। परिजनों ने सांड़ के हमले में उनकी मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


संजय रविवार की रात करीब दस बजे खेत में धान की पौध लगाने जाने की बात कहकर लिए घर से निकले थे। वह रातभर घर नहीं आए। सुबह करीब छह बजे भाई जयपाल सिंंह उन्हें तलाश करते हुए खेत की ओर गए। उनका शव सड़क किनारे मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई के अनुसार, जयपाल सिंह के सिर पर चोट लगी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शव के आसपास सांड़ के खुर के निशान भी मिले हैं। सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। उनकी मौत से पत्नी राजबेटी, पुत्री काजल, सुनैना व पुत्र आलोक का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि परिजन ने सांड़ के हमले से मौत की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed