फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body found near Aurangaghat fortified Ramganga after 40 hours

40 घंटे के बाद रामगंगा के गढ़ी औरंगाघाट के पास मिला शव

Fri, 18 Mar 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body found near Aurangaghat fortified Ramganga after 40 hours
मिर्जापुर में डूबे युवक को तलाश करते गोतखोर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र स्थित कोलाघाट पुल के पास रामगंगा नदी में आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी रामू कश्यप डूब गया था। बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल से पांच किमी दूर गढ़ी औरंगाघाट के पास नदी के किनारे उसका शव करीब 40 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

सेठपाल का 24 वर्षीय पुत्र रामू कश्यप मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ फर्रुखाबाद से वापस लौटते समय नदी में डूब गया था। उसकी तलाश के लिए बरेली से पीएसी की फ्लड यूनिट ने बुधवार को पूरे दिन नदी में जाल और कांटा डालकर तलाश की। गोताखोर भी प्रयास करते रहे। उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह एक बार फिर से उसकी तलाश शुरू की गई। घटनास्थल से पांच किलोमीटर आगे रामगंगा के गढ़ी औरंगाबाद घाट के पास रामू का शव नदी के किनारे पर मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली से एक दिन पहले बेटे रामू का शव देखकर पिता सेठपाल, मां नन्हीं देवी, बहन आरती और मिल्ली, भाई श्यामू, राहुल बिलख पड़े। त्योहार की खुशियां गम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed