फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DCM crashes into truck on Jamuka overbridge; driver injured.

Shahjahanpur News: जमुका ओवरब्रिज पर ट्रक में घुसी डीसीएम, चालक जख्मी

Thu, 27 Aug 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
DCM crashes into truck on Jamuka overbridge; driver injured.
हादसे में क्षतिग्र्रस्त डीसीएम। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : 1
रोजा। नेशनल हाईवे स्थित जमुका ओवरब्रिज पर बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे सीतापुर से बरेली की ओर जा रही डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बाहर निकालकर एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से चला गया।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के गांव लहरपुर निवासी छोटू डीसीएम लेकर सीतापुर से बरेली जा रहा था। बुधवार तड़के वह रोजा थाना क्षेत्र के जमुका ओवरब्रिज पर पहुंचा। इसी दौरान चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। अनियंत्रित डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। इधर, दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम के पुल पर खड़े होने से यातायात प्रभावित होने लगा। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। आगे चल रहे ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
--
ओवरटेक करने के दौरान ट्राॅली पलटने से जलाभिषेक के लिए जा रहे 17 श्रद्धालु घायल
कलान। अटेना के गंगाघाट से जल भरकर पटना देवकली गांव के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओंं की ट्राॅली बुधवार को सुबह आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गंगोरा मोड़ के पास पलट गई। हादसे में ट्राॅली पर सवार धर्मपुर गांव के 17 श्रद्धालु घायल हो गए।
घायलों में अखिलेश, नन्ही देवी, पूजा, कृष्ण देव, राम सखी, नीतू, अरविंद, सचिन, अरुण, खुशबू, केशव, क्रांति, शीला, रंजीत आदि शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां आरंभिक उपचार देकर सात गंभीर घायलों को बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घायल श्रद्धालुओं के अनुसार आगे वाहन पर जा रहे डीजे वालों से बहस होने पर ट्रैक्टर चला रहे छत्रपाल ने रफ्तार बढ़ाकर डीजे वाले वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सीओ दीपक सिंह के अनुसार पुलिस को मौके पर भेजकर सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया और गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बदायूं रेफर किया गया है।
--
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत



तिलहर। पूर्वी तिराहे के पास मंगलवार सुबह डिवाइडर से टकराकर घायल हुए गुरगवां निवासी सूरज (19) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसके साले मुखिया को भी चोटें आई थीं।



पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी मुखिया अपने रिश्तेदारों के साथ गुरगवां में सूरज के घर आए थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सूरज अपने साले मुखिया के साथ बाइक से शाहजहांपुर की ओर ढाबे पर खाना लेने जा रहा था। पूर्वी तिराहे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मुखिया को भी चोटें आईं।



परिजन सूरज को बंथरा स्थित एक मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उपचार के दौरान मंगलवार रात करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर शव घर पहुंचने पर पत्नी ज्योति और बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक सूरज के पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। दोपहर करीब तीन बजे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
तिलहर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में फंसा ट्रक, लगा जाम



तिलहर। ब्लॉक रोड पर यूनियन बैंक के पास बुधवार शाम करीब चार बजे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में ट्रक फंस गया। ट्रक के गड्ढे में फंसने से करीब आधे घंटे तक मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। चालक और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।



स्थानीय लोगों ने बताया कि यूनियन बैंक के पास सड़क काफी समय से जर्जर है। बारिश होने पर बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का पता नहीं चलता। इससे बाइक सवार, राहगीर और स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।




लोगों ने जल्द गड्ढे भरवाकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और गड्ढे ठीक कराए जाएंगे। संवाद

हादसे में क्षतिग्र्रस्त डीसीएम। स्रोत : जागरूक पाठक

हादसे में क्षतिग्र्रस्त डीसीएम। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : 1

हादसे में क्षतिग्र्रस्त डीसीएम। स्रोत : जागरूक पाठक

हादसे में क्षतिग्र्रस्त डीसीएम। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed