फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Day temperature drops further, dense fog will haunt till 20

Shahjahanpur News: दिन का पारा और गिरा, 20 तक सताएगा घना कोहरा

Tue, 16 Jan 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Day temperature drops further, dense fog will haunt till 20
शाहजहांपुर। धूप नहीं निकलने से दिन के तापमान में और गिरावट आ गई। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अंतर महज 5.3 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं मिलने के आसार है। मंगलवार को भी पारा गिरेगा। कोहरा और घना होगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 5.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 जनवरी तक तापमान में गिरावट होने के साथ ही गलन का प्रकोप बढ़ेगा। सुबह और शाम कोहरा भी छाया रहेगा। सोमवार दोपहर से पूर्वी हवा चलने की वजह से कोहरा और घना होगा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख न्यूनतम अधिकतम
8 जनवरी 7.6 16
9 जनवरी 7.3 17.5

10 जनवरी 8.1 16
11 जनवरी 5.7 14.5

12 जनवरी 5 15.5
13 जनवरी 3.9 14.5

14 जनवरी 5.7 12
-------



आलू में लगने लगा झुलसा रोग, सरसों में लगा सफेद रतुआ

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि कोहरा और पाला की वजह से छिड़काव नहीं करने वाले किसानों की आलू की फसल में झुलसा और सरसों की फसल में सफेद रतुआ का प्रभाव आने लगा हैं। इसकी वजह से पेड़ों की पत्तियां छोटी होने लगी हैं और उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है। सरसों में माहु रोग लगने लगा है। सब्जियों में कोहरा और पारा की असर की वजह से टमाटर, मटर, हरी मिर्च का उत्पादन पर असर हो सकता है। इस मौसम में फसलों पर दवा का छिड़काव करते रहे और साथ ही साथ सिंचाई भी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed