{"_id":"6455413b3677dc4ee6072ea8","slug":"day-long-jam-on-kolaghat-people-suffering-in-the-sun-shahjahanpur-news-c-4-1-146442-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोलाघाट पर दिनभर लगा रहा जाम, धूप में बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोलाघाट पर दिनभर लगा रहा जाम, धूप में बेहाल हुए लोग
विज्ञापन
- पुलिस के तैनात न होने के कारण जाम से जूझते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। सहालग के साथ ही पूर्णिमा पर गंगा स्नान के कारण शुक्रवार को कोलाघाट पुल के पास पूरे दिन राहगीर जाम की समस्या से जूझते रहे। ट्रैक्टर-ट्रॉली के अलावा डग्गामार वाहनों में सवार लोग घंटों जाम में फंसकर तेज धूप और प्यास से बेहाल हो गए।
पूर्णिमा पर्व के कारण ढाईघाट में गंगा स्नान जाने वाले श्रद्धालु बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉली समेत अन्य साधनों से सुबह तड़के से ही निकलना शुरू हो गए। इन दिनों चल रही सहालग के कारण वाहनों का आवागमन पहले से ही ज्यादा है। ऐसे में कोला पुल के नीचे बने वैकल्पिक कच्चे रास्ते के साथ ही पैंटून पुल पर यातायात का बोझ अत्यधिक बढ़ गया।
पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था न होने से वन-वे ट्रैफिक वाले पुल तथा कच्चे रास्ते पर वाहन चालकों की जल्दबाजी ने व्यवस्था बिगाड़ दी। सुबह से जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर तक स्थिति काफी खराब हो गई और रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। इस दौरान पैंटून पुल के दोनों ओर के कच्चे रास्ते पर वाहनों की दोहरी लंबी कतारें लगीं रहीं। दो-तीन घंटे यही स्थिति रहने के बाद किसी तरह राहगीरों के वाहन धीरे-धीरे निकलना शुरू हुए लेकिन यातायात सामान्य स्थिति में शाम तक नहीं आ सका।