फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughter of Female Constable Molested While Attending Tuition; Ex-Serviceman Accused

Shahjahanpur News: ट्यूशन पढ़ने गई महिला कांस्टेबल की बेटी से छेड़खानी, पूर्व सैनिक पर आरोप

Sat, 14 Mar 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Daughter of Female Constable Molested While Attending Tuition; Ex-Serviceman Accused
शाहजहांपुर। ट्यूशन पढ़ने गई महिला कांस्टेबल की बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का आरोप शिक्षिका के पिता पूर्व सैनिक सत्यवीर पर लगाया गया है। पुलिस ने महिला आरक्षी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गैरजनपद की रहने वाली एक महिला कांस्टेबल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार के साथ एक कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी छह साल की बेटी क्षेत्र के ही एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती है। बच्ची सत्यवीर के घर पर उसकी बेटी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 13 मार्च को बेटी शिक्षिका के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। आरोप है कि शिक्षिका के पिता पूर्व सैनिक सत्यवीर ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed